नई दिल्ली। देशभर में बैंकिंग सेवाएं खासकर पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) बैंक की सेवाएं दो दिन के लिए बाधित रहेंगी। शुक्रवार से कई बैंक कर्मचारी यूनियन दो दिन की हड़ताल करेंगे, जिससे बैंक का कामकाज प्रभावित होगा। रविवार का भी अवकाश रहने से लोगों को तीन दिन तक परेशान होना पड़ेगा। हड़ताल में हजारों कर्मचारी हिस्सा ले सकते हैं। बैंककर्मी नवंबर 2017 से वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे हैं।
बैंककर्मी बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही हड़ताल कर रहे हैं। 31 जनवरी को संसद में इकोनोमिक सर्वे पेश किया जाएगा। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। श्रम विभाग और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने बैंक यूनियन को हड़ताल पर नहीं जाने के लिए मनाने की कोशिश की थी।
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने हड़ताल की अपील की है। यूएफबीयू 9 ट्रेड यूनियन का प्रतिनिधित्व करती है। इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के साथ वेतन बढ़ोतरी पर बातचीत विफल रहने के बाद यूनियनों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
देशभर में बैंकिंग सेवाएं रहेंगे 2 दिन बंद